Type Here to Get Search Results !

बड़ी देर से मेघा - Badi Der Se Megha (Asha Bhosle, Namkeen)

Movie/Album: नमकीन (1982)
Music By: राहुल देव बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: आशा भोंसले

बड़ी देर से मेघा बरसा हो रामा
जली कितनी रतियाँ
बड़ी देर से मेघा...

इस पहलू झुलसी तो उस पहलू सोई
सारी रात सुलगी मैं आया न कोई
हाँ, बैठी रही रख के हथेली पे दो अँखियाँ
जली कितनी रतियाँ
बड़ी देर से मेघा...

थोड़ा सा तेज कभी थोड़ा सा हल्का
रोका ना जाये मुई अँखियों का टपका
जागी रही ले के हथेली पे भीगी लड़ियाँ
जली कितनी रतियाँ
बड़ी देर से मेघा...

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad